Tuesday, June 26, 2007

Wajood

मुझे याद है आज भी वो दिन जब मैं तुमसे यूँ ही मिला था और मैने महसूस की थी वो अपनी मिट्टी की ख़ुश्बू जो मेरे बुज़ुर्गों में भी हुआ करती थी तुमसे मिलने के बाद उसका अहसास मुझे फिर से ज़िंदा कर गया था..और मैने तुम्हारे वजूद में उन सब को भी खोजना चाहा जो हमसे कहीं पीछे रह गये है लेकिन ना जाने क्यों तुमसे मिलने के बाद मुझको लगा की इस खुसबू को तुम ख़ुद उतार देना चाहती हो अपने बदन से शायद तुमको ये लगता है की ये शहर सिर्फ़ उन लोगों का है जिनकी अपनी कोई पहचान नहीं है बल्कि वो शहर से अपनी पहचान बनाना चाहते हैं तुमको लगता है की गावों का ये भोलापन यहाँ बेवकूफ़ी की निशानी है पहले भी लोग यही सोच कर आए थे जिन्होने अपने ही वजूद को ख़ुद अपने हाथों से मिटा दिया पर बाद में जाना की ये शहर सिर्फ़ उनको पहचानता है जो ख़ुद अपने आप को पहचानते है क्योंकि यही पहचान हमारा पूरा वजूद होती है जो हमें आदमी से मशीन नहीं बनने देती और हम सिर्फ़ किसी कंपनी में काम करके पैसे बनाने वाले कलपुर्जे नहीं होते....... इसके पहले की ये शहर तुमको तुम्हारी इस पहचान और सादगी को निगल जाए और तुम भी इन्हीं सब लोगों के की तरह इस शहर के लिए महज़ एक सजावट और दिखावे की "चीज़" बन जाओ....... अपनी आँखे खोलो और अपने आप को पहचानो.... तुमको लगता होगा मैं क्यों कह रहा हूँ ये सब तुमसे??????? तो वो सिर्फ़ इस लिए की मैने तुमको देखा तो लगा की तुम मेरे वजूद का एक खोया हुआ हिस्सा हो जो मुझसे इतना दूर जा चुका है की मुझे पहचानता भी नहीं लेकिन मुझे पता है हमारे जिस्म उसी मिट्टी से बने है जिसमें हमारे बुज़ुर्गों की ख़ाक है अगर हम मिलते तो ज़िंदगी पूरी हो जाती लेकिन मैं जहाँ से तुमको आवाज़ दे रहा हूँ वो जगह शायद बहुत दूर है और मैं नहीं जानता की हम दोनो मिलेंगे की नहीं लेकिन मैं ये ज़रूर चाहूँगा की तुम अपने आप को पहचानो....तुमको ज़िंदगी से जो चाहिए वो सब तुमको मिल जाएगा लेकिन पहले ये तो सोच लो की तुमको चाहिए क्या...... ?????
Jis din se chla hu meri manzil pe nazar hai
ankho ne kabhi meel ka pathar nahi deka

1 comment:

amit sachan said...

Has anyone ever seen a river without source?a tree without roots?a building without foundation?is it possible?answer is a big 'NO',in a similar trend no human being can ever make big by forbidding his real roots,though people have tried to do so but ultimately what happened is not hidden...we have numerous examples around us,actually this is the result of confusion which somehow prevails in ones mind and emphasises that we have achieved something EXTRA and this continuosly keeps on nurturing that feel,the growth is not merely about individual but its a more broad phenomena and being the part of any cartel,be it any community,region or nation it should be cumulative,skipping the rungs could be fatal,if not in terms of life then in terms of future.
Its natural that we realize only when we are deprived....be it anything?
People settled abroad are more concerned towards their culture,lands,customs and even people than the localites,localites seem to be bored or rather say ashamed of thier identity and same is seen in every case of migration be it at micro or macro level,they try to portray themselves as superhumans...?
You might be knowing why history is written or taught,the reason being very simple that the coming generations should be able to relate themselves with the land,culture & people to which they belong and could learn lessons and progress..........
its really wrong to feel pity about ones ground, rather one should make and feel proud.